त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026

बीजापुर, 13 अप्रैल 2026/sns/- त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन हेतु जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों (मतदाता सूचियों) का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया गया है। ग्राम पंचायत हल्लूर, रेड्डी, मेटापाल, गोगला, तोड़का, पदेड़ा, चिन्नाकवाली, एरमनार, पदमूर, बासागुड़ा एवं गोरला की मतदाता सूचियां संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय तथा तहसील कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं।

यदि कोई व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह निर्धारित प्रारूप में 20 अप्रैल 2026, अपरान्ह 3ः00 बजे तक संबंधित कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकता है।

छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1965 के नियम 11(1) के अनुसार दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए यह अनिवार्य है कि आवेदक का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में दर्ज हो। यदि किसी आवेदक का नाम उक्त सूची में दर्ज नहीं है, तो वह प्रारूप क, ख एवं ग में आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेगा। ऐसी स्थिति में आवेदक को अपना नाम 24 अप्रैल 2026 तक भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचक नामावली में दर्ज कराना होगा और प्रारूप क-1 में संबंधित रजिस्ट्रीकरण या सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित समय सीमा के पश्चात प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author