मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ‘दंडकारण्य फूड्स’ इमली प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण

सुकमा, 14 अप्रैल 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सुकमा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में ‘दंडकारण्य फूड्स’ इमली प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब बस्तर की प्रसिद्ध इमली कच्चे उत्पाद के रूप के साथ ही वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स के जरिए देश-विदेश के बाजारों में अपनी पहचान बनाएगी। इस इमली प्रसंस्करण केंद्र में इमली पेस्ट, सॉस सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे स्थानीय उत्पादों को ब्रांडिंग और बेहतर मूल्य मिलेगा।
दंडकारण्य फूड्स इकाई को लगभग 64 लाख रुपए की आधुनिक मशीनों से सुसज्जित किया गया है। इससे इमली का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण संभव होगा, जिससे गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।
इस इकाई में चिटपिट्टिन माता समूह एवं धनलक्ष्मी समूह की महिलाएं कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इमली खरीदी से जुड़े 9 स्व-सहायता समूहों की दीदियों को कुल 10 लाख 16 हजार 459 रुपए की राशि का चेक वितरण किया।
कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, वरिष्ठ पार्टी प्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष सुकमा श्री हुंगाराम मरकाम अन्य जनप्रतिनिधि सहित मुख्य सचिव श्री विकास शील, कमिश्नर श्री डोमन सिंह,आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण, सीईओ जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ श्री अक्षय कुमार भोंसले उपस्थित थे।

About The Author