शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 15 अप्रैल 2026/ sns/- शासकीय उचित मूल्य की दुकान सहसपुर लोहारा (शहरी) बाजार चैक के संचालन के लिए उद्घोषणा का किया गया है। जिसमें 13 से 25 अप्रैल 2026 तक इच्छुक आवेदन से आवेदन आमंत्रित किया गया है।
समाचार क्रमांक-460/राहुल
एक परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत एक विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। इसके तहत ग्राम चैरा निवासी बुधियारिन बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र श्री मुन्ना बैगा को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।