समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

बीजापुर, 17 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने 15 अप्रैल को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि जिले में विकास कार्यों को गति मिल सके।

About The Author