पोषण पखवाड़ा 2026 नो स्क्रीन टाइम अंतर्गत स्क्रीन से दूर रहने किया गया जागरूक

मुंगेली, 17 अप्रैल 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार पोषण अभियान अंतर्गत जिले में 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे प्रतिदिन एक निश्चित समय “नो स्क्रीन टाइम” के रूप में निर्धारित करें और उस समय को परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण रूप से व्यतीत करें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों का झुकाव मोबाइल, टीवी एवं अन्य डिजिटल उपकरणों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस विशेष पखवाड़े के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे बच्चों के साथ खेल, संवाद एवं रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताएं। अभियान के तहत पोस्टर, जनसंपर्क एवं सामुदायिक गतिविधियों के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि “नो स्क्रीन टाइम” को “फैमिली टाइम” में परिवर्तित कर बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विशेष रूप से 19 अप्रैल को “नो स्क्रीन डे” के रूप में मनाते हुए इस पहल को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

About The Author