कलेक्ट्रेट के कंपोजिट भवन में खुलेगी नई कैंटीन
सुकमा, 24 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर कार्यालय सुकमा में अधिकारियों, कर्मचारियों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कंपोजिट भवन में अब एक आधुनिक कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्रशासन ने इच्छुक संस्थाओं और फर्मों से अभिरुचि की अभिव्यक्ति मांगी है।
सुविधाओं का विस्तार
वर्तमान में विभिन्न विभागों के कार्यालय इसी भवन से संचालित होते हैं, जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कैंटीन खुलने से यहाँ आने वाले ग्रामीणों और कार्यरत स्टाफ को खान-पान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन का उद्देश्य कैंटीन के माध्यम से स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
निविदा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
कैंटीन संचालन के लिए इच्छुक फर्में निम्नलिखित समय-सीमा के भीतर अपने मोहरबंद प्रस्ताव जमा कर सकती हैं। निविदा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 (दोपहर 01बजे तक)। निविदा खोलने की तिथि 15 मई 2026 (दोपहर 3ः30 बजे)। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासन की वेबसाइट www.sukma.gov.in में विजिट किया जा सकता है।