ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन
राजनांदगांव ,25 अप्रैल 2026/sns/- राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है। इसी क्रम में आज ग्रामीणों को प्रतिदिन विभिन्न योगाभ्यास से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही दिनचर्या में नमक, शक्कर तथा तेल की मात्रा कम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया और नियमित योगाभ्यास के लिए शपथ दिलाई गई। योगाभ्यास सत्र में सरपंच श्रीमती उत्तरा सेंडे, आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रभारी डॉ. प्राजंलि शुक्ला, फार्मासिस्ट श्री छगन मालेकर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेशमी साहू तथा योग प्रशिक्षक अर्चना साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।