अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 5 मई से

बलौदाबाजार, 06 मई 2026/sns/- भारतीय अग्निवीर भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार द्वारा लिखित परीक्षा के लिए 5 मई से 5 जून 2026 तक पं. चक्रपाणी हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वे अभ्यार्थियों जिन्होनें अग्निवीर थल सेना भर्ती में आवेदन किया है, वे इच्छुक अभ्यार्थी समय पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर निःशुल्क प्रशिक्षण में भाग ले सकते है।

अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07727-299443 पर सम्पर्क कर सकते है।

About The Author