शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निराकरण कर सूचित भी करें राजस्व मंत्री श्री वर्मा

बलौदाबाजार, 7 मई 2026/sns/- प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत बुधवार को जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नगरपालिका भाटापारा एवं बलौदाबाजार तथा विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम मोहतरा में आयोजित शिविर में शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लगभग 350 हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं सम्मान पत्र प्रदान किया।

ग्राम मोहतरा में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों क़ी समस्याएं एक छत के नीचे समाधान हो इसके लिये सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन 1 मई से किया जा रहा है। इसमें प्राप्त होने वाले आवेदनो का तत्काल निराकरण करना है और जो नहीं हो पायेगा उसका 15 दिन में निराकरण कर सूचित भी करना है। उन्होंने अधिकारियो को चेतवानी दी कि किसानों का भूमि सम्बंधित समस्याओ का तत्काल निराकरण करें, कोई लापरवाही नहीं होना चाहिए।। उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण सहित सभी क्षेत्रों में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सर्वाधिक डिजिटल किसान किताब निर्माण के लिये जिले को बधाई भी दिये।कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

डिजिटल किसान किताब निर्माण में जिला अव्वल– जिले में राजस्व विभाग द्वारा डिजिटल किसान किताब बनाया जा रहा है।अब तक 192159 डिजिटल किसान किताब बनाए जा चुके है जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

स्टॉल अवलोकन एवं सामग्री वितरण – राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो के साथ विभागीय स्टॉलो का अवलोकन किया एवं हितग्राहियों को सामग्री वितरित किया।इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड व चश्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना के आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा फलदार पौधे, भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी, विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सम्मान पत्र,समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसिक,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।

नगर पालिका भाटापारा शिविर में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, बलौदाबाजार नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, मोहतरा शिविर में जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या नगरवासी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

About The Author