विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसानों से वैज्ञानिकों ने किया सीधा संवाद
बलौदाबाजार, 08 मई 2026/sns/- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की सहभागिता से 5 से 20 मई 2026 तक ’’विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ के द्वारा खरीफ पूर्व अभियान चलाया जा रहा है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के कृषकों को समृृद्ध बनाने हेतु अभियान चलाकर शिविर के माध्यम से कृृषि एवं समवर्गीय विभागों द्वारा उन्नत तकनीक एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।
कृषि विज्ञान केन्द्र, दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय, भाटापारा के वैज्ञानिक गॉव-गॉव पहुंचकर खेती की उन्नत तरीकों की जानकारी किसानों प्रदान की जा रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले अन्तर्गत विकासखण्डों में 120 स्थानों पर रथ संचालित कर प्रचार-प्रसार किया गया। विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में कृृषकों को शिविर के माध्यम से खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करने के साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया।अभियान के दौरान किसानों से फीडबैक लेकर उनके द्वारा किये जाने वाले नवाचार के संबंध में चर्चा की गई। शिविर में विशेष रूप से फसल चक्र परिवर्तन, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऑयल पाम, एग्रीस्टैक योजना, पराली प्रबंधन एवं जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। मत्स्य पालन विभाग से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत घटक पुष्प विस्तार, फल क्षेत्र विस्तार, मशाला क्षेत्र विस्तार संरक्षित खेती, राज्य पोषित योजनान्तर्गत समेकित कृषि विकास योजना, फल उद्यान, नलकूप खनन, हल्दी, अदरक की खेती के बारे में जानकारी साझा किया गया व अन्य तकनीकी विषयों की जानकारी दी गईं। इपशुपालन विभाग द्वारा कुकूट प्रदाय योजना, सांड प्रदाय योजना, सुकर तरई योजना, कृत्रिम गर्भाधान एवं बकरा पालन योजना की जानकारी दी गई।