नगरीय निकायों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 हेतु समय सारणी जारी
बलौदाबाजार, 11 मई 2026/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरीय निकायों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 हेतु समय सारिणी जारी कर दी है। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जिले में सरपंच एवं पंच केकुल 62पदों पर उप चुनाव होग़ा। इसमें 4 पद सरपंच एवं 58 पद पंच के शामिल हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों में उप निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 11 मई सोमवार को प्रातः 10.30 की जायेगी, स्थानों सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई प्रारंभ हो जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 मई सोमवार को दोपहर 03.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामनिर्देशन पत्रों की संवीक्षा(जांच) 19 मई को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 मई गुरुवार के दोपहर 03.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो नगरीय क्षेत्रों और त्रिस्तरीय पंचायतों में 01 जून सोमवार को मतदान संपन्न कराया जायेगा। नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का समय प्रातः 08.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतगणना 04 जून को प्रातः 09.00 बजे से किया जाएगा तथा मतगणना संपन्न होने के बाद निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जायेगी।
त्रिस्तरीय पंचायतों में 01 जून सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मतदान केंद्र पर ही मतगणना की जायेगी और यदि आवश्यक हुआ तो विकास खण्ड मुख्यालय पर 02 जून मंगलवार को प्रातः 09.00 बजे से मतगणना किया जाएगा। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में विकास खण्ड स्तर पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 04 जून गुरुवार को प्रातः 09.00 से किया जाएगा।