मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

बलौदाबाजार, 11 मई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के संवेदनशील गांव में मौसमी बीमारी एवं महामारियों के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में पूर्व तैयारी करते हुए टीम के माध्यम से घर-घर सर्वे किया गया । इसके साथ ही साथ आमजनों को बीमारी से बचाव बाबत विशेष रूप से जागरूक भी किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ,राजेश अवस्थी ने बताया कि  सर्वे में सेक्टर सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित मितानिन भी उपस्थित रहीं। सर्वे में घर भ्रमण के द्वारा किसी पीड़ित व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया गया । इसके साथ ही जल स्रोतों का भी जायजा लिया गया साथ ही पाइप लाइन लीकेज की पहचान की गई। ब्लीचिंग पाउडर भी पेयजल स्रोत में डाला गया ।

आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ नवदीप बांधे के अनुसार बलौदा बाजार में करमदा,डमरू,जूड़ा,तुरमा,सलोनी,करमन डीह,रसेड़ा भाटापारा में धुर्राबांधा पथरिया,गोगिया,बेंदरी कसडोल में नगेड़ी बरबसपुर पलारी में जारा,सिसदेवरी,साराडीह, लटेरा,भरवाडीह,बलौदी, पलारी तथा सिमगा में मर्राकोना,सकलोर एवं बिटकुली यह वह गाँव हैं जिन्हें संवेदनशील मान कर सर्वे किया गया । उक्त गांवों में जनचौपाल लगा कर समुदाय को भी किसी महामारी की स्थिति में बचाव हेतु जानकारी दी गई।

About The Author