विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2026
बीजापुर 13 मई 2026/SNS/- विकासखंड भैरमगढ़ के दूरस्थ ग्राम कोसलनार, मंगनार में 11 मई 2026 को विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ 2026 का विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री मंगलू बदामी (कौशलनार) और श्री मनकुराम कश्यप (मंगनार) के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे, जिसमें श्री उग्रेश कुमार देवांगन, सहायक संचालक कृषि; श्री कृष्ण कुमार सिन्हा, सहायक संचालक कृषि; श्री पिंगल कुमार नाग, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भैरमगढ़; श्री चरण सिंह मरकाम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी; श्री आर के तारम, उद्यान विभाग; श्री टी एस सिन्हा, मत्स्य विभाग; डॉक्टर मिथिलेश कुमार, पशु चिकित्सा विभाग; दीपक कुमार जैन, बीटीएम; और कृषक मित्र एवं कृषि सखी शामिल थे।
शिविर में मत्स्य, उद्यान, पशु चिकित्सा और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, एग्रीस्टेक रजिस्ट्रेशन और के.सी.सी. लोन शामिल हैं। इसके अलावा, प्राकृतिक खेती के तहत जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र जैसे जैविक खाद व कीटनाशक बनाने की जानकारी दी गई ।