त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव-2026 की घोषणा जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील
बीजापुर, 13 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव-2026 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिले के जनपद पंचायत बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम एवं उसूर (आवापल्ली) अंतर्गत पंचायतों के रिक्त पदों पर निर्वाचन कराया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
उप निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रैली, पदयात्रा, आमसभा, सभास्थल, अन्य सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग तथा वाहनों के उपयोग की अनुमति प्रदान करने हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के तहसीलदार को अधिकृत किया गया है।