सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या

बलौदाबाजार, 13 मई 2026/sns/- नगर पालिका भाटापारा अंतर्गत इतवारी राम यादव शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में उस वक्त एक सुखद तस्वीर देखने को मिली, जब राशन कार्ड की समस्या को लेकर पहुँची स्थानीय निवासी श सुनीता जायसवाल के आवेदन पर प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। अपनी समस्या का समाधान पाकर और मौके पर ही नया राशन कार्ड प्राप्त कर सुनीता जायसवाल के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन द्वारा एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर अधिकारी न केवल गंभीरता से विचार कर रहे हैं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया जा रहा है। सुनीता जायसवाल का प्रकरण इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतार रही है, जहाँ आम नागरिकों की शिकायतों का निराकरण बिना किसी विलंब के पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। शिविर में पहुँच रहे अन्य लोगों ने भी शासन की इस कार्यशैली को सराहा है।

About The Author