रोपित आम फलबहार की नीलामी 18 मई को
राजनांदगांव, 13 मई 2026/sns/- उद्यान विभाग अंतर्गत स्थापित राजनांदगांव विकासखंड के शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री में रोपित आम फलबहार की नीलामी 18 मई 2026 को दोपहर 3 बजे की जाएगी। इच्छुक बालीकर्ता निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग लेकर बोली लगा सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक संचालक उद्यान कलेक्टोरेट मुख्यालय रूम नंबर 73-77 राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।