जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 18 मई को
अम्बिकापुर, 15 मई 2026/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की समीक्षा बैठक 18 मई 2026 को दोपहर 03:00 बजे आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत त्रुटिपूर्ण वन अधिकार पत्र मान्यता पत्रों की समीक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सर्व सम्बन्धितों को बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा है।