160 पदों के लिए 20 मई बुधवार को रोजगार मेला का होगा आयोजन

कवर्धा, 15 मई 2026/sns/- कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम में 20 मई 2026 बुधवार को प्रातः 10.30 बजे से 03 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रूपेश कम्प्यूटर एडं सीसीटीवी, पुराना बस स्टैण्ड के पास, कवर्धा द्वारा पद सेल्स आफिसर के 10 पद, स्टाॅर आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी, राधा विहार काॅलोनी, संतोषी नगर, रायपुर द्वारा पद केयर टेकर के 100 पदों एवं शिवालीक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंजीनियरिंग पार्क, हैवी इंडस्ट्रीज एरिया, हथखोज, भिलाई, जिला दुर्ग द्वारा पद आईटीआई ट्रेनी के 50 पद पर भर्ती किया जाना है। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने रोजगार पहचान पत्र, समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साईज फोटो, ड्राईविंग लायसेंस व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, काली मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा, में उपस्थित हो सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

About The Author