कलेक्टर ने सेवा सेतु केन्द्र का किया निरीक्षण क्यू आर कोड से सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश

बलौदाबाजार, 15 मई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित सेवा सेतु केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक सेवा केन्द्र का नाम सेवा सेतु केन्द्र होने एवं सेवाओं में वृद्धि की जानकारी लोगों को असानो से उपलब्ध हो इसके लिये सभी केंद्रों में लगाए जाने वाले के बैनर में क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने केन्द्र में पहुंचे लोगों से पूछताछ करते हुए कहा कि यहां फॉर्म भरने के लिये कितना शुल्क लगा, त्वरित गति से काम होता है कि नहीं। वहां उपस्थित बलौदाबाजार निवासी नंदिनी पुरेना ने बताया कि फॉर्म वह जाति और निवास प्रमाण पत्र लेने आई है. फॉर्म भरने के लिए 30 रुपए शुल्क लिया जाता हैं।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले अपने और पति के जाति व निवास प्रणाम पत्र के लिये फॉर्म जमा किया था। मोबाइल में मेसेज आया कि प्रणाम पत्र बन गया हैं इसलिए आज लेने आई हूं। कलेक्टर श्री शर्मा ने नंदिनी को जाति और निवास प्रमाण पत्र दिया।

इसी तरह तहसील सुहेला के ग्राम भटभेरा निवासी बोध राम सिन्हा ने बताया कि जमीन सीमांकन के सम्बंधित कार्य के लिये आये हैं।कलेक्टर ने सेवा केन्द्र प्रबंधक श्रद्धा वर्मा से प्रति दिन फॉर्म की संख्या, कमीशन आदि की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अब सेवा सेतु केन्द्र में एक ही प्लेटफार्म पर 441 सेवा उपलब्ध हैं। इन सभी सेवाओं की जानकारी लोगों को दें ताकि उनके सभी काम यहां हो सके।

About The Author