आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु आंनलाईन आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार,15 मई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना कसडोल अंतर्गत  आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक खर्री -2 एवं कटगी-3 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आंनलाईन आवेदन करने के अंतिम तिथि 1 जून 2026 तक निर्धारित की गई है।

आंनलाईन आवेदन करने के लिए https://aww.e-bharti.in/ में जाकर कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कसडोल में संपर्क कर सकते है।

About The Author