27 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

राजनांदगांव, 15 मई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत नवागांव वार्ड 1 क्रमांक 3 में सहायिका 1 पद के लिए प्राप्त आवेदनों के निरीक्षण एवं परीक्षण पश्चात आवेदकों की पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में दावा आपत्ति 27 मई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author