16 और 18 मई को विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे समस्या निवारण शिविर

दुर्ग, 15 मई 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संचालित ’सुशासन तिहार-2026’ अभियान अपनी पूरी गति पर है। इसी कड़ी में 16 मई (शनिवार) और 18 मई (सोमवार) को जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शनिवार, 16 मई को नगरीय निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्र. 03 स्थित मंगल भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 05 से 08 तक के नागरिक शामिल होंगे। इसी दिन नगर पंचायत उतई के कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में वार्ड क्र. 12, 13 और 14 के रहवासियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
अभियान के अगले चरण में 18 मई (सोमवार) को निर्धारित क्रार्यक्रमों के अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में भव्य शिविर लगेगा, जिसमें पुरई सहित मचांदुर, चिरपोटी, पाउवारा, कोड़िया, कोकड़ी, हनोदा, खोपली, डुमरडीह, घुघसीडीह, उमरपोटी, कातरो, मातरोडीह, बोरीगारका और करगाडीह ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी शिकायतें और मांगें रख सकेंगे। इसी दिन नगर पालिका परिषद कुम्हारी के वार्ड क्र. 06 स्थित सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित होगा, जहाँ वार्ड क्र. 01 से 08 तक के शहरी नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।

About The Author