जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो शिक्षकों के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही
बीजापुर, 19 मई 2026/sns/-शासन द्वारा निर्धारित जनगणना कार्य हेतु श्री विनय कुजूर सहायक शिक्षक को ग्राम परकेली एवं बण्डेमरका में ड्यूटी लगाई गई थी। कार्य नहीं करने की स्थिति में 15 मई 2026 को श्री विनय कुजूर के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया था। उक्त नोटिस का जवाब आज पर्यन्त तक नहीं दिया गया है। इसी तरह जनगणना प्रशिक्षण प्रथम बैच श्री रामसन जब्वा को 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया था। श्री रामसन जब्वा के द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त तिथियों को उनके घर में आवश्यक कार्य होने के कारण वे उपस्थित होने में असमर्थ थे। उनके यह निवेदन को स्वीकार करते हुए प्रथम बैच का प्रशिक्षण निरस्त कर उनकेे कहने पर विशेष रूप से द्वितीय बैच 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था जिसमें भी उनकी उपस्थिति अपूर्ण पायी गई। जिसके पश्चात श्री रामसन जब्वा के विरूद्ध नोटिस जारी किया गया था। उक्त नोटिस का जवाब देने हेतु 21 अप्रैल 2026 को उपस्थित हुआ तो शराब के नशे में धुत पाया गया और बच्ची का बीमारी के इलाज हेतु अन्य स्थान जाने का बहाना रकने लगा। उक्त शिक्षकों का यह आचरण जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य के प्रति उदासीनता एवं शासकीय कर्तव्य की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। उक्त शिक्षकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम एवं जनगणना अधिनियम के तहत यथोचित अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया गया है।