प्री फार्मेसी टेस्ट आज जिले के 595 अभ्यर्थी होंगे शामिल

बलौदाबाजार, 21 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा कल गुरुवार 21 मई 2026 को प्री फार्मेसी टेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में जिले के 595 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बलौदाबाजार शहर में शासकीय मिनी माता गर्ल्स कॉलेज और डी.के. कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सुबह 9.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों को 9.30 बजे से पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से ड्रेस कोड का पालन करने की अपील की है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सख्त गहरे रंग के कपड़े पूरी तरह बैन हैं। परीक्षार्थियों को सिर्फ हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा। फुल आस्तीन के कपड़े नहीं चलेंगे। फुटवियर में केवल चप्पल की अनुमति है, जूते-मोजे वर्जित हैं। गहने, घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट केंद्र में ले जाना मना है। परीक्षा में भाग ले रहे अभ्यर्थी एक बार प्रवेश पत्र में उपलब्ध निर्देश अच्छी तरह से पढ़ लें और उसकी प्रिंटेड कॉपी लेकर परीक्षा हेतु उपस्थित हों। साथ में अपना पहचान पत्र भी रखने के निर्देश हैं व्यापम के निर्देशों का उल्लंघन करने पर परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

About The Author