समाज कल्याण विभाग द्वारा चन्द्रभान सिंह को मिली मोटराइज्ड ट्रायसायकल
अम्बिकापुर, 21 मई 2026/sns/- जनपद पंचायत सीतापुर निवासी 43 वर्षीय श्री चन्द्रभान सिंह आज बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्हें मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें दिव्यांगता के कारण चलने- फिरने सहित सभी कामों में समस्या होती थी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया और आज यहां जिला कलेक्टरेट परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसायकल प्रदान किया गया।
समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री वी के उके ने बताया कि ट्राइसिकल मिलने से श्री चन्द्रभान सिंह को आवागमन में सुविधा होने के साथ-साथ आजीविका एवं स्वरोजगार के अवसरों में भी मदद मिलेगी। इससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने एवं परिवार के बेहतर जीवन-यापन में सहयोग प्राप्त होगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।