आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए अनंतिम पत्रक जारी 1 जून तक मंगाए गए दावा-आपत्ति
रायगढ़, 22 मई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र हीरानगर वार्ड क्रमांक 35, आंगनबाड़ी केन्द्र दीनदयाल कालोनी वार्ड क्रमांक 6 तथा पालना केन्द्र दयागली में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों पर परीक्षण उपरांत प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। उक्त पत्रक में किसी भी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे 1 जून तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाईन पोर्टल aww.e-bharti.in पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।