सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान

मुंगेली, 22 मई 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजनों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। समाधान शिविर में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक तेजी से पहुंच रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड पथरिया के ग्राम पंचायत गंगद्वारी में आयोजित शिविर में कृषक श्री श्याम लाल निषाद की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मत्स्य महाजाल प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
शिविर के दौरान श्री श्याम लाल निषाद ने मछली पालन कार्य के लिए जाल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें मत्स्य महाजाल उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी आजीविका गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी। मत्स्य महाजाल प्राप्त होने पर श्री श्याम लाल निषाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे मछली पालन कार्य को बढ़ावा मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे शासन की संवेदनशीलता और जनहितकारी सोच का अनुभव हुआ है। हितग्राही ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About The Author