मृतक के परिजनों को मिली 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 26 मई 2026/ sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैथीलपारा वार्ड नं. 32, तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री शुभम महोबिया की विगत 02 मार्च 2025 को महमरा एनीकेट शिवनाथ नदी में पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी तरह, ग्राम परसदापार तहसील बोरी निवासी श्री ओमनारायण निषाद उर्फ ओमनारायण विनायक की विगत 09 अगस्त 2025 को ग्राम के शिव मंदिर तालाब में नहाते समय पैर फिसल जाने और गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इंदिरा नगर चरोदा निवासी ई. देव्यांश की विगत 19 जून 2021 को रायपुर महादेव घाट खारून नदी में नहाते समय पानी की तेज धार के कारण गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। ग्राम बिरोदा तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्री हर्ष कुमार श्रीवास की विगत 11 जून 2025 को शिवनाथ नदी स्टाप डेम बिरोदा मोतीमपुर में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। गयानगर दुर्ग निवासी श्री यश निर्मलकर की विगत 27 फरवरी 2025 को महमरा एनीकेट शिवनाथ नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने और पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक शुभम महोबिया के पिता श्री रामनारायण महोबिया को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मृतक ओमनारायण निषाद की पत्नी श्रीमती मालती बाई निषाद को, स्व. ई देव्यांश के पिता श्री ई. श्रीनिवास को, स्व. हर्ष कुमार श्रीवास के पिता श्री लक्ष्मीनाथ श्रीवास को और स्व. यश निर्मलकर की माता श्रीमती सोहद्रा बाई निर्मलकर को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है ।