बिहान योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को मिली नई उड़ानआजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना अंतर्गत 4 वाहनों को कलेक्टर एवं सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

बीजापुर ,26 मई 2026/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना ( AGEY ) के तहत जिला कार्यालय बीजापुर में ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड भैरमगढ़ के सीएलएफ को 1 वाहन तथा विकासखंड उसूर के सीएलएफ को 3 वाहन प्रदान किए गए। वाहनों को कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती नम्रता चौबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के माध्यम से समूहों की आय में वृद्धि होगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। योजना से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा बेहतर होने के साथ-साथ आजीविका गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।
जिला प्रशासन ने इस पहल को ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे समूह आधारित आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

About The Author