आईटीआई रायगढ़ में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 27 मई 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायगढ़ में सत्र जून 2026 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई से प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक संचालनालय के आधिकारिक वेब पोर्टल  cgiti.admissions.nic.in  पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
आईटीआई रायगढ़ के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में इस वर्ष विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमेन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, फाउण्ड्रीमेन, वुड वर्क टेक्निशियन, सेक्रेटियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, आरएसी, ड्राइवर कम मैकेनिक, कोपा तथा असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राई वॉल एंड फॉल सिलिंग ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा। संस्था प्रबंधन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध “एडमिशन गाइडलाइन्स 2026” का अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रवेश से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ के प्राचार्य कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

About The Author