विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरगुजा वनमण्डल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अम्बिकापुर, 05 जून 2026/sns/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरगुजा वनमण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से सरगुजा वनमण्डल अंतर्गत समस्त परिक्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त परिक्षेत्रों में जैव विविधता प्रबंधन समिति (ठपवकपअमतेपजल डंदंहमउमदज ब्वउउपजजमम) के अध्यक्ष एवं सदस्यों, संयुक्त वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों- कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। सभी के सहयोग से विभिन्न स्थलों पर पौधरोपण कार्य किया गया।,
मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत्त श्री दिलराज प्रभाकर ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने अपील किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।