हरियाली से सजेगा नगर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बीजापुर, 05 जून 2026/sns/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अधिकारियों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भुवन चौहान, पार्षद श्री विक्रम दुधि एवं श्री मुकेश राठी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री बंशी लाल नूरूटी, सहायक अभियंता श्री देवेंद्र पहाड़ी तथा उप अभियंता श्री तीरथ राम सिंह भी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदायी आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया यह सामूहिक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और वृक्षों की नियमित देखभाल के संकल्प के साथ हुआ।

About The Author