विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री एवं सांसदों ने किया वृक्षारोपण
बलौदाबाजार, 5 जून 2026/sns/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दाऊ कल्याण शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए। इस दौरान कॉलेज परिसर में लगभग 100 पौधे रोपे गये। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। बरसात के मौसम में हर किसी को पेड़ लगाना चाहिए। अपने खेत, बाड़ी, नदी-नालों एवं तालाबों के किनारे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। इसके साथ ही शहरों में भी पेड़ लगाकर हरा-भरा बनाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।