बिहान योजना से महेश्वरी यादव बनीं लखपति दीदी

रायपुर, 05 जून 2026/sns/- बिहान योजना से जुड़कर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, ऐसी ही प्रेरणादयक कहानी है ग्राम कुम्हारी की निवासी श्रीमती महेश्वरी यादव की। योजना से जुड़कर आज वे सालाना 1 लाख 20 हजार तक की आय अर्जित कर लखपति दीदी बन गई हैं, जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं बल्कि उन्होंने समाज में अपनी नई पहचान भी बनाई है।

श्रीमती यादव पहले गृहणी थीं एवं घर के काम-काज में अपना समय व्यतीत करती थीं। बिहान से जुड़ने के बाद वे सक्रिय महिला के रूप में कार्य करने लगीं। अपना व्यवसाय शुरू करने हेतु उन्हें योजना के तहत 75 हजार की सीआईएफ राशि एवं बैंक से 1 लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ जिससे उन्होंने जनवरी 2024 में उन्होंने फैन्सी स्टोर, ब्यूटि पार्लर, केक शॉप एवं कपड़े की दुकान शुरू की एवं अब उनकी मसिक आय 10 हजार एवं सालाना आय 1 लाख 20 हजार हो गई है। इस आय का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई एवं घर खर्च में कर रहीं हैं।

इस योजना हेतु श्रीमती यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी का धन्यवाद किया, जिन्होंने महिलाओं के हित के बारे में सोचा और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनने में सहयोग प्रदान किया।

About The Author