सुशासन तिहार 2026: धरसीवां के ग्राम पंचायत जरौद में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर *1215 आवेदन प्राप्त, 410 का तत्काल निराकरण,

हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित*रायपुर, 05 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आज धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नागरिकों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। कुल 1215 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 410 आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के मुख्य अतिथि रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य ओबीसी आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांती वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।शिविर में शासकीय योजनाओं का लाभ भी मौके पर दिया गया। 20 नए राशन कार्ड, 10 पेंशन कार्ड और 10 श्रम कार्ड बनाए गए। साथ ही 46 नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस भी शिविर स्थल पर ही निर्मित किए गए।अधिकारियों ने बताया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। शिविर में प्राप्त शेष आवेदनों का भी तय समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author