सुशासन तिहार 2026*केवल 10 मिनट के भीतर बना श्रीमती मोनिका सिंह का राशन कार्ड एवं लर्निंग लाइसेंस

*रायपुर, 07 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम जोन-10 कमल विहार गेट के पास देवपुरी धर्मशाला (गुरूद्वारा) में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में डूमरतराई निवासी श्रीमती मोनिका सिंह का राशन कार्ड एवं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल बनाकर प्रदान किया गया।श्रीमती सिंह ने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शिविर में मात्र 10 मिनट के भीतर मेरा राशन कार्ड एवं लाइसेंस बनाकर प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा त्वरित एवं प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को कम समय में आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

About The Author