कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में श्विश्व पर्यावरण दिवसश् पर मासिक कार्यशाला एवं श्खेत बचाओ अभियानश् का भव्य आयोजन
सुकमा, 08 मई 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मासिक कार्यशाला सह “खेत बचाओ अभियान“ की तैयारी हेतु एक दिवसीय विशेष बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री एच. एस. तोमर द्वारा किया गया। कार्यशाला में कृषि विभाग के उप संचालक श्री पी. आर. बघेल सहित विभिन्न संबद्ध विभागों के अधिकारी, मैदानी कार्यकर्ता, कृषि मित्र, कृषि सखी और प्रगतिशील किसानों सहित लगभग 65 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना रहा।
वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने इस दौरान किसानों को समृद्ध और पर्यावरण अनुकूल खेती के कई गुरुमंत्र दिए। वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री तोमर ने मृदा परीक्षण आधारित पोषण प्रबंधन और जैविक कार्बन बढ़ाने पर जोर दिया, जबकि उप संचालक श्री पी. आर. बघेल ने मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए “मृदा स्वास्थ्य कार्ड“ के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही, विशेषज्ञों द्वारा खरीफ फसलों (विशेषकर धान) में बीज उपचार, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रभावी उपयोग, जून-जुलाई माह में वैज्ञानिक पद्धति से सब्जी उत्पादन और वर्षाकालीन मौसम में उन्नत मत्स्य पालन की बारीकियों पर विस्तृत मार्गदर्शन साझा किया गया।
कार्यशाला के अंतिम सत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों जैसे बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र और नील-हरित काई के उत्पादन व उपयोग पर व्यावहारिक जानकारी दी। इस अवसर पर किसान संघ के महासचिव श्री धरम नाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के महत्व को साझा किया। इसी कड़ी में केंद्र प्रमुख ने घोषणा की कि इस वर्ष खरीफ मौसम में केंद्र के 25 एकड़ प्रक्षेत्र में आम, अमरूद, संतरा, नारियल और ड्रैगन फ्रूट जैसे विभिन्न फलों के पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कृषि मित्रों और सखियों ने ष्खेत बचाओ अभियानष् को सफल बनाने और किसानों के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने का दृढ़ संकल्प लिया।