दावा-आपत्ति 15 जून तक
मुंगेली, 08 जून 2026/sns/- शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों में श्रीमती शिव कुमारी खुंटे, श्रीमती मनीषा लाल, श्री दीपक सिंह बघेल, श्री हर्षवर्धन सिंह क्षत्री एवं श्रीमती तनुजा राजपूत के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य दावेदार को इन आवेदनों के संबंध में कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो वे आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों सहित 15 जून 2026 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली में अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।