पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
मुंगेली, 08 जून 2026/sns/- भारत सरकार द्वारा देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार 2027 (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री) के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिले के ऐसे प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी व्यक्ति, जिन्होंने समाज, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, वे 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में पात्रता, दिशा-निर्देश एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए 94241-27281 पर संपर्क किया जा सकता है।