सुशासन तिहार शिविर में सिमगा की मनीषा वर्मा को हाथों-हाथ मिला आयुष्मान कार्ड मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार
बलौदाबाज़ार-भाटापारा,8 जून 2026/sns/-राज्य शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाने के लिए आयोजित किए जा रहे सुशासन शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज 8 जून को विकासखंड सिमगा के ग्राम दावनबोड में आयोजित ‘सुशासन तिहार शिविर’ हितग्राही मनीषा के लिए बेहद मददगार साबित हुआ।
ग्राम दावनबोड की रहने वाली 26 वर्षीय मनीषा वर्मा, पति हितेश वर्मा अपने परिवार के साथ खेती-बाड़ी के काम में हाथ बंटाने के साथ-साथ सिलाई का कार्य भी करती है।मनीषा को लंबे समय से अपने आयुष्मान कार्ड की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने दावनबोड में सजे सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया।शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए मनीषा के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। इतनी जल्दी और बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे हाथ में आयुष्मान कार्ड पाकर मनीषा वर्मा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली से अभिभूत होकर मनीषा ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को सीधे गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस सुशासन पहल की प्रशंसा की है।