बी.एड. (विभागीय) 2026-28 की अनंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
*18 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति प्रस्तुत*रायपुर, 11 जून 2026/ शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा सत्र 2026-28 के लिए बी.एड. (विभागीय) अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची एवं अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी उक्त सूचियों का अवलोकन महाविद्यालय की वेबसाइट www.cteraipur.org तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट scert.cg.gov.in पर कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 11 जून 2026 से 18 जून 2026 तक अपनी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी।दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक-07 में प्रवेश प्रभारी के समक्ष कार्यालयीन समय में अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।