जनता की सरकार, जनता के द्वारः सुशासन तिहार में बना राशन कार्ड*

श्रीमती बबीता सहित अन्य महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद*रायपुर, 11 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम बीरगांव स्थित रामायण मेला मैदान रावाभांटा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में बीरगांव निवासी श्रीमती बबीता यादव सहित कई महिलाओं के आवेदन पर जल्द ही राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया।श्रीमती यादव ने उत्साह के साथ बताया कि मैंने इस सुशासन शिविर में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया और आवेदन करने के कुछ ही समय बाद मुझे कार्ड प्रदान कर दिया गया। अब मैं शासन की योजनाओं का लाभ ले सकुंगी, मुझे राशन संबंधी कोई समस्या नहीं होगी।श्रीमती यादव सहित शिविर में श्रीमती गोदावरी साहू, श्रीमती सोनिया वर्मा, श्रीमती दूरपत रात्रे, श्रीमती बीबता यादव, श्रीमती अंजुतला, श्रीमती मधु वर्मा, श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती किरण ध्रुव, श्रीमती नोमिन, श्रीमती प्रीति यादव, श्रीमती पूजा वर्मा एवं श्रीमती रूकसाना परवीन के आवेदन पर राशन कार्ड प्रदान किया गया।इस त्वरित लाभ से सभी लाभान्वित महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

About The Author