सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की उपस्थिति में तहसील दारों

अम्बिकापुर, 12 जून 2026/sns/-   राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं विधिसम्मत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की उपस्थिति में सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में पदस्थ तहसीलदारों, अति. तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित सर्वसम्बन्धित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व प्रकरणों के संचालन के दौरान होने वाली सामान्य प्रक्रियात्मक त्रुटियों, लंबित प्रकरणों के कारणों तथा उनके प्रभावी निराकरण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में नोटिस एवं इश्तहार तामिली, सुनवाई,  दस्तावेज परीक्षण, वारिसान सम्बन्धी मामलों, नामांतरण बंटवारा प्रकरणों सहित अन्य मामलों में प्रक्रियात्मक त्रुटियां सामने आती हैं। उन्होंने सभी मामलों को सावधानी के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने के प्रमुख कारणों पर भी चर्चा की गई तथा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं प्रशिक्षण में राजस्व न्यायालयों के प्रभावी संचालन हेतु रखी जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में सम्भागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि अधिकारी राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विधिक प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित कर आम नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

About The Author