प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल आंसर जारी
बलौदाबाजार,11 जून 2026/sns/-मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया गया है। मॉडल आंसर के सम्बन्ध में दावा आपत्ति 30 मई 2026 तक निर्धारित की गई थी।
दावा आपत्तियों का प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। संबंधित विद्यार्थी,पालक संशोधित मॉडल उत्तर का अवलोकन कर सकते है।