जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन
राजनांदगांव, 11 जून 2026/sns/-जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी परिसर में किया गया। उप संचालक रोजगार श्री व्हीके केडिया ने बताया कि रोजगार मेला में विभिन्न नियोजकों द्वारा 510 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। नियोजकों द्वारा प्रारंभिक स्तर पर विभिन्न पदों के लिए 128 आवेदकों का चयन किया गया। साथ ही मेला स्थल पर 14 आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अन्य आवेदकों की चयन प्रक्रिया जारी है। आवेदकों को रोजगार पोर्टल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आगामी रोजगार मेला का आयोजन 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इच्छुक नियोजक ई-रोजगार पोर्टल पर रिक्तियां अधिसूचित कर सकते है। साथ ही रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदक अपनी आईडी से लॉगिन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
रोजगार मेला में 14 आवेदकों को मिला तत्काल नियुक्ति पत्र