प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 18 जून को कलेक्टर परिसर में

बीजापुर, 12 जून 2026/sns/- भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा अभिकर्ता के पद पर रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक महिला आवेदकों को सूचित किया जाता है, कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 60 पदों पर भर्ती किया जाना है।
कार्य करने के इच्छुक आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में 18 जून 2026 दिन गुरूवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक समस्त दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 7000787702, 7000070824 में संपर्क कर सकते हैं तथा जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर, छत्तीसगढ़ के टेलीग्राम ग्रुप लिंक https://t.me/emplyoment_office_bijapur_cg में जुड़कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author