बीज उत्पादन प्रक्रिया शीघ्र होगी प्रारम्भ किसानो को मिलेगा अधिक आय के साधन

बलौदाबाजार, 12 जून 2026/sns/-जिले के किसानों को खाद -बीज की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही उनके आय बढ़ाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में बीज़ उत्पादन की कार्यवाही शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड छेरकापुर एवं कृषि विभाग के समन्वय से किसानों को बीज उत्पादन कार्यक्रम पंजीयन की कार्यवाही की जएगी । बीज उत्पादन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा बी-1 की छायाप्रति के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर किसान पंजीयन करा सकते हैं।बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु पंजीयन 930 रूपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित है।
अपने खेत की फसल का बीज प्रमाणीकरण हेतु बीज प्रबंधक, छ.ग. राज्य बीज एवं निगम छेरकापुर पलारी कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से सम्पर्क कर निर्धारित समय सीमा में पंजीयन अवश्य करा सकते हैं।बीज़ परीक्षण में मानक प्राप्ति उपरान्त कृषकों को 3850 रूपये प्रति क्विंटल की दर से राशि भुगतान किया जाएगा जो कि सामान्य दर 3100 से 750 रूपये अधिक है। जिससे किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि दीपक नायक ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 में जिले में बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु 1250 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।आगामी वर्ष 2027 हेतु बीज मांग को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीज उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा ।वर्ष 2025 में 416 कृषकों द्वारा 746.350 हेक्टेयर में बीज उत्पादन कार्यक्रम लिया गया था।

किसानों को खरीफ मौसम वर्ष 2026 हेतु उच्च गुणवत्ता वाले आधार एवं प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध कराने की व्यापक व्यवस्था की गई है। कृषकों को धान, लघु धान्य (कोदो-कुटकी), अरहर, उड़द, मूंग, तिल, सोयाबीन, सनई ढेंचा एवं अन्य प्रमुख खरीफ फसलों के आधार एवं प्रमाणित बीजों का वितरण सहकारी समितियों, कृषि विभाग के कार्यालयों, बीज प्रक्रिया केन्द्र, छेरकापुर (पलारी) के माध्यम से किया जा रहा है। जिले की कुल बीज मांग 32994 क्विंटल के विरूद्ध 19951.40 क्विंटल बीजों का भण्डारण किया जा चुका है, जिसके विरूद्ध कुल 15073.50 क्विंटल बीजों का कृषकों को वितरण किया चुका है।

About The Author