मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

मुंगेली, 15 जून 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन में “12 साल बेमिसाल-विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या आमजन में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिससे भारत की गौरवशाली पहचान को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिली है।
विधायक मोहले ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे परियोजनाएं भारत की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाली उपलब्धियां हैं। साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आमजन की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आधारभूत संरचना, सड़क नेटवर्क, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author