सुकमा में गौण खनिज रेत खदानों के ई-नीलामी
सुकमा, 15 जून 2026/sns/- जिले में गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन अब ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से साधरण रेत खदान उत्खननपट्टा नगर पंचायत कोंटा स्थित खसरा क्रं 374 रकबा 4.00 हेक्टेयर (शबरी नदी) का आबंटन किया जाना है। यह नीलामी एमएसटीसी पोर्टल पर की जाएगी, जिसके तहत निविदा जारी करना, बोलीकर्ताओं का पंजीयन, तकनीकी पात्रता परीक्षण और लॉटरी प्रक्रिया सहित सभी चरण ऑनलाइन पूर्ण किए जाएंगे। इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित होगी। ऑनलाईन आवेदन 17 जून 2026 से 23 जून 2026 समय 5ः30 बजे तक आमंत्रित किया गया है, व ओपनिंग 24 जून 2026 को कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय सुबह 11बजे से प्रारंभ होगी। निविदा के नियम व शंर्ताे की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल, खनिज साधन विभाग की वेबसाईट https://chhattisgarhmines.gov.in/ जिला सुकमा (छ.ग.) की वेबसाईट https://sukma.gov.in/ तथा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला सुकमा (छ.ग.) संबंधित ग्राम पंचायत, नगर पालिका, जनपद पंचायत, जिला पंचायत भवन क सूचना पटल का अवलोकन कर प्राप्त की जा सकती है।