नैनो उर्वरकों के उपयोग से किसान मनहरण को मिल रहा बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ
बलौदाबाजाऱ, 16 जून 2026/sns/- जिले के ग्राम डमरू (खैन्दा) निवासी किसान श्री मनहरण अपनी आधा एकड़ कृषि भूमि में खेती का कार्य करते हैं। सीमित भूमि होने के बावजूद उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया है। श्री मनहरण ने पिछले वर्षों में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर फसलों में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। नैनो उर्वरकों के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए वे इस वर्ष भी अपनी खेती में इनका उपयोग कर रहे हैं।
किसान मनहरण का कहना है कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में कम लागत आती है तथा फसलों को आवश्यक पोषक तत्व प्रभावी रूप से प्राप्त होते हैं। इससे उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ अधिक मुनाफा भी मिलता है। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों की मात्रा कम होने के कारण इन्हें खेत तक ले जाने और उपयोग करने में भी सुविधा होती है। इसके अलावा रासायनिक उर्वरकों की अपेक्षा इनका उपयोग पर्यावरण और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर है। श्री मनहरण ने अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक पद्धति एवं नैनो उर्वरकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभदायक बनाने की अपील की है।